![]() |
| Pics Credit: Artem Belailakin |
यह भी हो सकता है
हो सकता है की आप पैसों से धनी नहीं हो
जैसे तैसे कट जाये वैसे आपकी ज़िन्दगी हो।
हो सकता है की बचपन के देखे वह कई ख्वाब
आज के हकीकत के काफी दूर के रिश्तेदार हो।
हो सकता है की नहीं मिली आपको वोह शौकत,
जिसको पाना था कभी आपके ज़िन्दगी का मकसद,
अब न रही वह चच्येष्ठा , न आया कोई मुकाम,
मौसम बदलते गए, पर आया न कोई अंजाम।
हो सकता है की बिछड़ गया आपका सबसे प्यारा यार,
कभी जो लाया था आपके दुनियां में खुशियों की बहार।
छोड़ के चला गया वह आपका ज़िंदगो का हमसफ़र,
न रही यारी, न रही वह पहले वाली फुहार।
हो सकता है की आप में न रही अब वह बात ,
चाल धीमी और झुर्रियों का अब आपका हो साथ,
हो सकता है की ढल रही हो जवानी की शाम,
सफर का आखरी पन्ना हो आप ही के नाम।
हो सकता है कुछ वैसा हुआ नहीं जिसकी थी तमन्ना,
पर है कोई ऐसा जिसकी पूरी हुई हो हर एक आकांक्षा
कुछ टूटे थे पर जुड़े जो थे काफी सारे थे,
जो सोचा था पाना, सोच लो गवाके वह भी मिल गया।
धन से होता नहीं कोई धनी , मीठी वाणी महेंगी होती है,
शौकत सिखाता कुछ नहीं, विनम्रता ज़्यादा बिकती है,
सारी दुनिया है प्यार से तरसे, आप क्यों हो किसी एक पे अटके,
बुढ़ापा तो बस एक पहर है, यह काफी है अगर दिल हो हटके।
हो सकता है आज अगर आप ठान ले एल दिल ही दिल में,
की जो मिला वह मुकद्दर ,जो नहीं मिला वह भी मुक़द्दर,
जिन गलियों से चले उन्ही ने भरे आज साँसों में रफ़्तार,
पाने से जो न मिले, खो के सींचा है अब यह संसार।


0 comments:
Post a Comment