मैं ठीक हूं

Photo by RF._.studio from Pexels

 
पता नहीं मैं किस दिशा बढ़ रही हूं
मेरी रफ़्तार मेरी नजर को धुंधला रही है
मै आगे बड़ना तो  चाहती हूं बहुत
लेकिन लगता है कि पैरो तले जमीन
कुछ मात्रा से खिसकती हुई जा रही है।

सोचा था कि कुछ कदम आगे बढ़ने से
सुख और शांति का एहसास होगा
फिर अवसर से हर क्षण का स्वाद लेंगे
पर साथ में वक़्त बिताने वाले साथी 
कहीं मेरे भागते हुए राहों में ही छूट गए।

अब मुझे कुछ नहीं दिखता है आगे
अभी भी अंधेरा है और आगे भी होगा
पर गजब की बात है कि मै खफा नहीं हूं
न कोई ग़म है न किसी से शिकवे
मुझे लगता है मैं जैसे भी हूं ठीक ही हूं ।

0 comments:

Post a Comment

 

Get In Touch

e-mail : surobhideb@gmail.com

SUROBHI DEB

SUROBHI DEB
An Artist

Meet The Author

Hi there! Welcome to my blog! I am Surobhi. I am a data science professional based out of the silicon valley of India, Bengaluru. I love to travel across the world, write poems and short stories, read, paint, craft whenever I find time. I am a persistent learner and also passionate about teaching kids to craft. Some causes close to my heart are - Protecting our environment and women empowerment.