चाहती हूं कि मै तुम्हें भूल जाऊं
पर ठंडी हवाएं ऐसा होने नहीं देती,
अपने वेग में हमेशा याद दिलाती हैं
वो वीकेंड वाली हमारी बाइक की राइड ।
चाहती हूं की मैं तुम्हे भूल जाऊं,
पर पड़ोसी के रसोई से सांबर की खुश्बु
जब आती है तो याद दिलवा देती है
वो सन्डे वाली हमारी साउथिंडियन ब्रेकफास्ट।
चाहती हूं की मैं तुम्हे भूल जाऊं
पर सनसेट का दृश्य जब भी देखती हूं,
याद आते हैं वो कई सारे शाम
जो बिताए थे हमने तुम्हारी बालकनी में संग।
चाहती हूं की मैं तुम्हे भूल जाऊं
पर नेटफ्लिक्स का वाच लिस्ट यह होने नहीं देता
कोई न कोई ऐसी मूवी दिखा ही जाती है
जिसका उल्लेख किया था तुमने कभी यूँही ।
चाहती हों की मैं तुम्हे भुला दूं
पर मेरी उंगलियां यह होने नहीं देती,
गलती से कर देती है फोन से स्पीड डायल
शेयर करने के लिए कोई एक्साइटिंग न्यूज।
चाहती हूं की मैं तुम्हे भूल जाऊं
सोचा शहर बदलने से मन भी बदलेगा,
पर इधर भी वोही आलम है
वही चांद, वही महक, वही सुनहरी शाम है।


0 comments:
Post a Comment